किडनी में होने वाली बीमारियां
किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। अगर इस शरीर के अंग में कोई बीमारी हो जाये तो फिर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किडनी हमारे शरीर में एक फ़िल्टर की तरह काम करती है। इसका काम शरीर से व्यर्थ पदार्थो को बाहर निकालना, ब्लड प्रेशर को सामान्य रखना है। अगर किडनी अपना काम करना बंद कर दे तो फिर शरीर भी अपना काम करना बंद कर देगा। आज हम इस ब्लॉग में बात करेंगे किडनी की बीमारियों के बारे में जिनके बारे में जानना बहुत जरुरी है। किडनी में होने वाली बीमारियां किडनी में कई तरह की बीमारी हो सकती है। इन बीमारियों के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और सबसे आम कारण है हमारा लाइफस्टाइल। इसके अलावा डायबिटीज, हाई बी पी भी किडनी में बीमारी होने का कारण बनता है। CKD CKD यानि की क्रोनिक किडनी डिजीज। यह किडनी की बीमारी सबसे आम प्रकार की बीमारी है। इस किडनी की बीमारी में समय के साथ सुधार नहीं होता है और इलाज करवाना जरुरी होता है। यह बीमारी अपने आप नहीं होती। हाई ब्लड प्रेशर CKD होने का सबसे बड़ा कारण है। इस बीमारी में दोनों किडनी ख़राब होने लग जाती है, ह...