क्यों होते हैं चेहरे पर मुहांसे, जानिए कारण


चेहरे पर मुहांसे होना एक आम बात है लेकिन कई बार ये मुहाँसें बहुत परेशानी करते हैं। किसी पार्टी में जाना हो या किसी फंक्शन में या फिर ऑफिस, ये पिम्पल्स आपका कॉन्फिडेंस कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। मुँहासे एक त्वचा की स्थिति है जो सभी उम्र के लोगों, विशेषकर यंग जनरेशन को प्रभावित करती है। ये मुहांसे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो सकते हैं। आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से जानेगे की मुहांसे होने के पीछे कारण क्या है। 


मुँहासे होने के कारण


मुँहासे होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर हम इन कारणों को पहले से ध्यान में रखें तो हम फिर इन से बच सकते हैं। आइये जानते हैं की मुहांसे होने के पीछे कारण क्या हैं: 


अतिरिक्त तेल उत्पादन: मुँहासे का एक मुख्य कारण त्वचा की तेल ग्रंथियों द्वारा तेल (सीबम) का अत्यधिक उत्पादन है। जब बहुत अधिक तेल होता है, तो यह छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे मुँहासे पैदा हो सकते हैं। 


आहार: हमारा खान पान भी मुहांसे होने में जिम्मेवार हो सकता है। ज्यादा तला हुआ या फ्राई किया हुआ भोजन भी चेहरे पर मुहांसों का कारण बनता है।  इसके साथ साथ अगर हम ज्यादा मसाले वाला खाना खाएंगे या फिर मिर्च इत्यादि का ज्यादा सेवन करेंगे तो भी हमारे चेहरे पर मुहांसे हो सकते हैं।  


जीवनशैली: हमारी जीवनशैली भी इन मुहांसों का कारण बन सकती है। अगर हम अधिक तनाव लेते हैं और अपर्याप्त नींद लेते हैं तो भी मुहांसे हो सकते हैं। 


अनुवांशिक: अगर आपके परिवार में किसी को भी मुहांसों की समस्या है तो यह समस्या आपको भी हो सकती है। इस तरह के मुहांसे एक समय पर अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन यह भी एक कारण है।  


हॉर्मोन में बदलाव: हार्मोनल परिवर्तन, विशेष रूप से युवावस्था के दौरान, मुँहासे में योगदान कर सकता है। हार्मोन का बढ़ा हुआ स्तर तेल ग्रंथियों को अधिक तेल का उत्पादन करने के लिए उत्तेजित कर सकता है, जिससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और मुंहासे हो जाते हैं।


शरीर में पानी की कमी: पानी न पीने के कई नुकसान हैं और अगर शरीर में पानी की कमी हो जाये तो फिर इसकी वजह से भी चेहरे पर पिम्पल्स हो सकते हैं। पानी का कम सेवन करने पर हमारे शरीर के होर्मोनेस शरीर में घुल नहीं पाते जिसकी वजह से ये शरीर के सेल्स तक नहीं पहुँच और स्किन हाइड्रेटेड नहीं हो पाती। 


बैक्टीरिया: प्रोपियोनिबैक्टीरियम एक्ने नामक एक प्रकार का बैक्टीरिया मुंहासों को खराब कर सकता है। ये बैक्टीरिया बंद रोमछिद्रों में पनपते हैं और सूजन पैदा करते हैं, जिससे लालिमा और सूजन हो जाती है।


चेहरे पर मुँहासे होना एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी परेशान कर सकती है। ये समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जिनकी त्वचा ऑयली होती है। हमने आपको ऊपर बहुत कारण बताये जिनकी वजह से मुहांसों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी इन मुहांसों की वजह से परेशान हैं और इसका सही इलाज चाहते हैं तो फिर आपको एक Skin Specialist को दिखाना चाहिए। त्वचा विशेषज्ञ आपको मुहांसों से आराम दिलवा सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Helping Your Child After Adenoid Surgery

Sohana Multi Super Speciality Hospital - A Passion For Healing-It’s What's Inside Us

Is Robotic Surgery Safe? Debunking Myths & Misconceptions