क्या कम सोने से दिल के रोगों का जोखिम बढ़ जाता है?
आज कल की भाग दौड़ भरी जीवनशैली में अक्सर लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या में काम, phone scrolling और social life के कारण नींद से समझौता कर लेते हैं। उन्हें अंदाजा नहीं होता कि पूरी नींद न लेने की ये आदत उनके लिए कितनी नुकसानदेह साबित हो सकती है। कम या फिर पर्याप्त रूप से न सोने के कारण एक व्यक्ति को हृदय से संबंधित रोग़ों की समस्या भी हो सकती है। अक्सर लोग हृदय से संबंधित रोगों को गलत खानपान और कसरत न करने की आदत से जोड़कर देखते हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना भी हृदय रोग का कारण बन सकता है। यहाँ तक कि ऐसे लोग जो दिन में 6-7 घंटे से कम की नींद लेते हैं, उनमें Heart attack , और दूसरी heart diseases का खतरा आम लोगों के मुकाबले काफी हद तक बढ़ जाता है। सोते वक्त हमारा शरीर सिर्फ नींद नहीं ले रहा होता, बल्कि खुद को repair भी कर रहा होता है। सोते समय दिल की धड़कन की गति कम हो जाती है, blood pressure कम हो जाता है और शरीर में inflammation से राहत मिलती है। इन सभी कारणों से पर्याप्त नींद लेते वक्त हमारा हृदय और स्वस्थ होता है। यदि कोई व्यक्ति ठीक से नींद पूरी नहीं करता, तो उसक...