क्यों होती है PCOD की समस्या, जानिए कारण

PCOD एक ऐसी समस्या है जिस से आज कई महिलाएं प्रभावित है। इस समस्या की वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। PCOD में महिलाओं को ठीक से पीरियड नहीं आ पाते। यह ऐसी समस्या है जो की महिलाओं में हॉर्मोन असंतुलन की वजह से होती है। जो महिला पीसीओडी (PCOD) से जूझ रही होती है उसके शरीर में एण्ड्रोजन (पुरुष हॉर्मोन) का स्तर बढ़ जाता है। इस समस्या के होने के पीछे कई अन्य कारण हैं। आज हम इस ब्लॉग में जानेंगे की PCOD की समस्या होने के पीछे क्या कारण हैं। 


PCOD के कारण


PCOD की समस्या से बचना है तो फिर यह जानना जरुरी है की यह किस वजह से होती है और इसके कारण क्या हैं, PCOD क्यों होता है इत्यादि अगर इसके कारणों को समझ लें तो फिर इसे होने से रोका जा सकता है। आइये जानते हैं पीसीओडी के कारण क्या हैं।


~ वजन का बढ़ना। अगर आपका वजन बढ़ रहा है या आप मोटापे की शिकार हैं तो फिर आपको PCOD होने का खतरा दूसरों की तुलना में ज्यादा है। अगर ऐसा कुछ है तो आज ही इस चीज़ पर ध्यान दें और अपना वजन कम करने की कोशिश करें। 


~ खान पान। हम जो खाते हैं उसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अनियमित और असंतुलित खान-पान और भोजन आदतें कई बीमारियों को शरीर में जगह दे देती हैं । ठीक से न खाना पीना मतलब की असंतुलित खान पान की आदतें भी PCOD की समस्या का कारण बन सकती हैं। अगर आपका खाना पीना भी असंतुलित है तो फिर इसे संतुलित कर लें। 


~ अल्कोहल या तम्बाकू। शराब पीना और तम्बाकू का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक है। तंबाकू या शराब का सेवन करना भी PCOD की समस्या का कारण बन सकता है। 


~  डायबिटीज। शुगर यानि की डायबिटीज की वजह से शरीर न जाने किन किन बीमारियों का घर बन जाता है। डायबिटीज की वजह से और थाइरोइड की बीमारी के कारण भी PCOD की समस्या हो सकती है। अगर आप इन बीमारियों से परेशान हैं तो आपको अपना चेकअप करवाना चाहिए।   


~ स्ट्रेस। ज्यादा स्ट्रेस लेना, डिप्रेशन, तनाव इत्यादि भी कई समस्याएं पैदा कर सकते हैं। स्ट्रेस एक ऐसी समस्या है जो की PCOD का कारण बन सकती है। यदि आप तनाव से जूझ रहे हैं तो फिर इसका चेकअप करवाएं। 


ऐसे बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से PCOD का सामना करना पड़ सकता है। इस बीमारी की वजह से कई जटिलताएं उत्पन्न हो सकती है। ये बीमारी आम बीमारी नहीं है, अगर इसे ठीक न किया जाए तो फिर यह कई परेशानियां जीवन में ला सकती है। लेकिन इसका इलाज मौजूद है। अगर आप PCOD की समस्या से परेशान हैं या फिर ऊपर बताये गए कोई भी लक्षण आप को खुद में नज़र आ रहे हैं तो फिर आप चंडीगढ़ में मौजूद सोहाना हॉस्पिटल में आकर अपना इलाज करवा सकते हैं। 

इस बीमारी का इलाज जितना जल्दी हो जाये उतना ही ठीक है क्योंकि PCOD की वजह से कई बार गर्भ धारण करने में भी परेशानी हो सकती है। 

 


Comments

Popular posts from this blog

Contoura Vision surgery क्यों करवानी चाहिए

EVERYTHING ABOUT SINGLE-SITTING ROOT CANAL TREATMENT

Are you struggling to find the best Neuro doctor in your area?