क्या है और क्यों होती है थाइरोइड की बीमारी


 थाइरोइड का नाम तो सभी ने सुना ही होगा लेकिन महिलाएं इस नाम से ज्यादा परिचित होंगी। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि थाइरोइड की बीमारी ज्यादातर महिलाओं में ही होती है। थाइरोइड को लेकर महिलाएं कई परेशानियां झेलती हैं। तो क्या है ये थाइरोइड और क्यों होती है थाइरोइड की बीमारी ? अगर यह दोनों सवालों के जवाब आपके पास होंगे तो आप इस बीमारी से खुद को बचा सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की थाइरोइड की बीमारी क्या है और क्यों होती है ये बीमारी।  


क्या है और क्यों होता है थाइरोइड 


वैसे तो थाइरोइड चिकित्सा की दुनिया में एक सिर्फ नाम है लेकिन यह हमारे शरीर एक अंग है जो की हॉर्मोन बनाता है। यही हॉर्मोन हमारे शरीर के सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है। अगर इसे आसान शब्दों में समझना है - थाइरोइड हमारे गले में पाई जाने वाली एक तितली के आकार की ग्रंथि है। इस थाइरोइड ग्रंथि में जरा सी गड़बड़ होने पर ही थाइरोइड से सम्बंधित रोग होते हैं। हमारे शरीर में मौजूद थाइरोइड ग्रंथि एक हॉर्मोन बनाती है जिसका नाम थ्योरिकसिन है। यही हॉर्मोन शरीर में मेटाबोलिज्म यानि की चयपाचय को बढ़ाता है। थाइरोइड हॉर्मोन हमारे शरीर की सभी क्रियाओं को कण्ट्रोल करता है।  


अब बात करते हैं की थाइरोइड की समस्या या थाइरोइड की बीमारी क्यों होती है। इस बीमारी के पीछे होने के कई कारण हो सकते हैं। नीचे कुछ कारण बताये गए हैं जिनकी वजह से थाइरोइड की बीमारी हो सकती है।  


लाइफस्टाइल। हमारा लाइफस्टाइल कई बीमारियों का कारण बनता है। लाइफस्टाइल अच्छा हो तो कई बीमारियों से बचा भी जा सकता है और अगर लाइफस्टाइल ख़राब हो तो बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ थाइरोइड के साथ है। ये ख़राब लाइफस्टाइल (जीवनशैली) भी थाइरोइड का कारण बन सकती है। 


आयोडीन। हम जो खाना खा रहे उसमे मौजूद आयोडीन की मात्रा थाइरोइड की समस्या का कारण बन सकती है। 


चिंता करना। अगर हम स्ट्रेस में रहते हैं या फिर ज्यादा तनाव या चिंता करते हैं तो फिर इसकी वजह से हमें थाइरोइड की दिक्कत हो सकती है।  


वंशानुगत। अगर परिवार में किसी को थाइरोइड की समस्या है तो आगे चलकर यही प्रॉब्लम परिवार में किसी को भी हो सकती है। 


हमारा खाना। थाइरोइड की बीमारी खाने पीने की वजह से भी हो सकती है । गलत खान पान की  वजह से भी थाइरोइड की समस्या हो सकती है। 


इसके साथ साथ कई अन्य कारण हैं जिनकी वजह से थाइरोइड की बीमारी का सामना करना पड़ सकता है जैसे की डिप्रेशन की दवाइयां लेना, डायबिटीज की वजह से, अपने खान पान में सोया का अधिक सेवन करना इत्यादि। अगर हम इन कारणों पर ध्यान दें तो फिर इस थाइरोइड की बीमारी से बचा जा सकता है। 


थाइरोइड ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल 


अगर बीमारी को सही से इलाज किया जाए तो उस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। ठीक ऐसा ही थाइरोइड की बीमारी के साथ है। इस बीमारी को अगर  छोटा समझ कर छोड़ देंगे तो फिर यह बीमारी बड़ी बन सकती है। लेकिन अगर सही इलाज करवाया जाये तो इस से आराम पाया जा सकता है।


अगर आप थाइरोइड की परेशान हैं तो इसे अनदेखा न करें और चंडीगढ़ के मशहूर हॉस्पिटल सोहाना हॉस्पिटल में आकर इसका इलाज करवाएं। यहाँ के डॉक्टर तसल्लीवक्श तरीके से हर बीमारी का इलाज करते हैं।  अगर आपको थाइरोइड के इलाज के बारे में और जानकारी चाहिए तो फिर आप <> इस नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

Best to worst rated foods for Diabetic (Sugar) Patients

Is Robotic Surgery Safe? Debunking Myths & Misconceptions

Sohana Multi Super Speciality Hospital - A Passion For Healing-It’s What's Inside Us