अगर दिखे ऐसा कोई लक्षण तो हो सकता है अस्थमा


अस्थमा फेफड़ों की एक बीमारी है। यह एक ऐसी बीमारी है जो की उम्र देख कर नहीं होती। यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। यह हमारे शरीर के सांस लेने के मार्ग के आसपास सूजन और मांसपेशियों की जकड़न के कारण होती है। इसकी वजह से सांस लेना कठिन हो जाता है। अस्थमा के लक्षण तब उत्पन्न होते हैं जब आपके वायुमार्ग (सांस की नली) की परत सूज जाती है और उसके आसपास की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं। इसके बाद बलगम वायुमार्ग में भर जाता है, जिससे गुजरने वाली हवा की मात्रा और कम हो जाती है। आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे की अस्थमा की बीमारी के लक्षण क्या हैं। 


हर बीमारी चाहे वो कोई भी हो उसके अपने लक्षण होते हैं। इन्हीं लक्षणों को जान कर बीमारी का पता लगाया जाता है। ऐसा ही अस्थमा की बीमारी के साथ है। इस बीमारी के पहचान इसके लक्षणों से की जाती है। आइये जानते हैं अस्थमा के लक्षणों के बारे में। 


अस्थमा के लक्षण 


अस्थमा की बीमारी शुरू होने पर कुछ लक्षण सामने आने लगते हैं। इन लक्षणों को देख कर और समझ कर अस्थमा की पहचान की जा सकती है। नीचे कुछ अस्थमा के लक्षण बताए गए हैं जो अस्थमा की ओर इशारा करते हैं।  


सांस फूलना: अस्थमा का पहला लक्षण जिसे हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते वो है साँस फूलना। इस बीमारी में बहुत जल्दी सांस फूलने लग जाती है और कई बार तो ऐसा लगता है की सांस ही नहीं आ रही। अगर ऐसा कुछ आपके साथ भी बार बार हो रहा है तो सावधान हो जाएं और इसकी जांच किसी अच्छे अस्पताल में करवाएं।  


खांसी आना: लगातार खांसी आना भी एक अस्थमा का लक्षण है। यह खांसी ज्यादातर हसंते वक्त या फिर रात के वक्त आती है। अगर आप इस तरह की खांसी को नार्मल खांसी के साथ तुलना करेंगे तो फिर आप खुद ही समझ जायेंगे की यह अस्थमा का संकेत है। ऐसा कुछ लगता है तो फिर इसकी जांच जरूर करवाएं।   


खांसी में बलगम: लगातार खांसी तो अस्थमा का संकेत है ही लेकिन अगर खांसी के साथ साथ बलगम आये तो फिर इसे नज़रअंदाज़ करना महंगा साबित हो सकता है। 


अन्य लक्षण: इसके साथ साथ कुछ अन्य लक्षण भी हैं जैसे की: छाती में जकड़न होना, बार बार थक जाना, हँसते समय तेज़ खांसी का होना, व्यायाम करते वक्त हालत गंभीर होना इत्यादि। 


ऊपर हमने आपको बताया की अस्थमा होने पर किन किन लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों की अस्थमा है, जरुरी नहीं की उन्हें अस्थमा के यही संकेत या लक्षण नज़र आएं। अस्थमा के संकेत या लक्षण अलग अलग हो सकते हैं। यह पूरी तरह निर्भर करता है की व्यक्ति को अस्थमा किस तरह का है। अगर आपको कोई भी अस्थमा का लक्षण नज़र आये तो फिर गलती से भी उसे नज़रअन्दाज़ न करें।   


अस्थमा की बीमारी कोई आम बीमारी नहीं है। यह एक गंभीर बीमारी है और अगर इसका इलाज समय पर न किया जाए तो वक्त के साथ साथ यह और गंभीर हो सकती है। अगर आप अस्थमा से परेशान हैं तो आप अपनी इस बीमारी का इलाज करवाने से परेहज न करें बल्कि इसे किसी अच्छे अस्थमा के हॉस्पिटल में जाकर इसका इलाज करवाएं।

 


Comments

Popular posts from this blog

Is a Hysterectomy a Major Surgery?

What Diseases can be Detected Through Genetic Testing?

Is Robotic Surgery Safe? Debunking Myths & Misconceptions