Varicose Veins क्या है, इसके लक्षण और उपचार


आजकल कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में तो कई लोगों को पता भी नहीं होता और इनमे से कोई बीमारी अगर हो जाए तो इसे नज़रअंदाज कर दिया जाता है। ठीक ऐसी ही एक बीमारी है वेरिकोज वेन्स। वेन्स तो समझ लेना आसान है, ये वेरिकोज वेंस क्या है ये समझ पाना मुश्किल है। चलिये आज हम आपको अपने इस ब्लॉग में वैरिकाज़ नसों (what is varicose veins) के बारे में बताएंगे, ये वैरिकाज़ नसों की समस्या क्यों होती है (why varicose veins occurs), वैरिकाज़ नसों के लक्षण क्या हैं (varicose veins symptoms) और इसका इलाज क्या है (varicose veins treatment)।


क्या है Varicose Veins


ये वेरीकोज वेन्स (Varicose Veins) ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर पैरों में दिखाई दी जाती है। ऐसा नहीं है ये शरीर में कहीं और नहीं हो सकती। ये वैरिकोज वेन्स (Varicose Veins) की समस्या शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। अपने कभी खुद को या किसी और के पैरों में बिल्कुल नीले रंग की नसें देखी होंगी। ये नसें फूली हुई सी होती हैं और ये बाहर साफ दिखती हैं ।


आसान सी भाषा में कहें तो वैरिकाज़ नसों का मतलब है नसों का बढ़ना। जैसा कि हमने ऊपर कहा कि ये समस्या शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है लेकिन पैरों में ये ज्यादा होती है। इसके पीछे भी वजह है। दरसल ज्यादा देर तक खड़े रहने की वजह से नीचे की नसों में दबाब पड़ता है।


ये नसे कई बार सीधी होती हैं और कई बार ये मुड़ी हुई होती हैं। सीधी नसों को वैरिकाज़ नसें कहा जाता है और जो नसे मुड़ी हुई होती हैं उन्हें स्पाइडर वेन्स के नाम से जाना जाता है। ये दोनो ही तरह की वेन्स दर्दनाक हो सकती है।


क्यों होती है वेरिकोज वेन्स


वैरिकोज वेन्स का एक कारण तो हमें आपको ऊपर बता दिया कि ये समस्या क्यों होती है। इसका दूसरा कारण भी है। जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, नसों में लचीलेपन की कमी होने लगती है। इसी वजह से शरीर की नसों में खिंचाब पड़ जाता है। इस स्थिति में नसों का वाल्व कमजोर होने लगता है और इसके परिणामस्वरूप जो रक्त दिल की ओर बढ़ रहा होता है वो उसके विपरीत दिशा में बढ़ने लगता है। 


जब ऐसा होने लगता है तो ये रक्त एक जगह इकठ्ठा हो जाता है और फिर नसें फुलने शुरू हो जाती हैं और वेरिकोज वेन्स बन जाती हैं। इस की वजह से नसों में सूजन आने लगती है और चलना फिर मुश्किल हो जाता है।


वेरिकोज वेन्स होने के कारण 


वैरिकोज वेन्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वैसे पुरुषों के मुक़ाबले ये समस्या महिलाओं में ज़्यादा होती है। इस बीमारी के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। नीचे कुछ कारण बताए गए हैं जिनकी वजह से वैरिकाज़ वेन्स की समस्या हो सकती है।


* महिला होना वैरिकोज वेन्स के खतरों को बढ़ाता है। ये सुनने में अजीब लगता है लेकिन ये सच है। पुरुषों के मुक़ाबले महिलाओं में ये समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है। इसके पीछे दो कारण हैं, एक तो ये कि गर्भावस्था के दौरान रक्त संचार बढ़ने से और हॉर्मोन बदलाव के कारण ये वेरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है।


* मोटापा भी एक वजह हो सकती है वेरिकोस वेन्स की। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो फिर आपको इस समस्या के होने का खतरा ज्यादा है।  



वैरिकाज़ वेन्स के लक्षण


किसी बीमारी के होने पर हमें ऐसे पता नहीं चलता। हम देखते हैं कि हमें क्या लक्षण हैं। सिर्फ लक्षण ही हैं जो कि बीमारी की तरफ इशारा करते हैं। जैसे मान लिजिए आपको जुखाम, बिना रुके छींके आ रहीं और ठंड लगने के साथ-साथ आपको बुखार भी है। इन्हीं लक्षणों को देख आप ये कह सकते हैं कि आपको वायरल फीवर है। ठीक ऐसा ही वैरिकाज़ वेन्स के साथ है। जब कभी ये समस्या होती है तो कुछ लक्षण हैं जो सामने आने लगते हैं। लक्षणों को देख कर आप समझ सकते हैं कि वैरिकाज़ वेन्स की समस्या है। आइए जानते हैं कि वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण हैं जो अगर नजर आएं तो हमें डॉक्टर को दिखाना चाहिए।


* पहला लक्षण है जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता - नीली दिखने वाली नसें या फिर गहरी बैंगनी रंग की नसें। जब आपको इस तरह की नसें अपने शरीर पर दिखाई दें तो इन्हें भुलकर भी नजरंदाज न करें।


* दुसरा लक्षण हैं - मुड़ी हुई या फिर रसियों की तरह दिखने वाली नसें। ये नसें भी साफ दिखाती है जाती है। इन्हें स्पाइडर वेन्स कहा जाता है। इसके साथ-साथ इस तरह की नसें सूजी हुई भी होती हैं।


* अगर आपको पैरों में एक जगह दर्द के साथ साथ भारीपन भी लग रहा है तो इसका इशारा भी वैरिकोज वेन्स की तरफ है।


* अगर लम्बे समय तक बैठे  या खड़े होने के बाद दर्द हो तब भी ये इशारा वेरिकोज वेन्स का है।


यही कुछ खास लक्षण हैं जो इशारा करते हैं वेरिकोज वेन्स की तरफ। सभी लक्षणों में से सबसे प्रमुख लक्षण हैं नसों का दिखना। अगर शरीर कि किसी भी हिस्से में नसें बहुत ज्यादा दिख रहीं है या फिर उनमें गांठे नजर आ रही है तो तुरत इसकी जांच करवाएं।


वैरिकाज़ वेन्स का इलाज


तो अब तक आप समझ चुके होंगे कि वैरिकोज वेन्स क्या है और इसके लक्षण क्या हैं। अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वैरिकाज़ नसों का इलाज क्या है। वैरिकाज़ नसों का इलाज मोजुद है। आम तोर पर इस बीमारी का सबसे सही इलाज लेजर सर्जरी माना जाता है। इस सर्जरी के जरिये वैरिकोज वेन्स को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो आप मोहाली और उत्तर भारत के बेहतरीन अस्पतालों में से एक सोहाना अस्पताल आ सकते हैं और इस बीमारी का सही इलाज करवा सकते हैं।


सोहाना हॉस्पिटल वैरिकाज़ वेन्स का इलाज के लिए एक प्रसिद्ध हॉस्पिटल है। यहां पर वेरिकोज वेन्स को लेजर सर्जरी के लिए जरिये खत्म किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरन मरीज़ को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। 


Comments

Popular posts from this blog

EVERYTHING ABOUT SINGLE-SITTING ROOT CANAL TREATMENT

Contoura Vision surgery क्यों करवानी चाहिए

Are you struggling to find the best Neuro doctor in your area?